उत्पादक आकर्षक डिजाइन और गुणवत्ता पर ध्यान दें

Summary :

NULL

जयपुर : राजस्थान के उद्योग आयुक्त एवं प्रशासक बुनकर संघ कुंजीलाल मीणा ने हथकर्घा उत्पादकों से डिजाइन तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर बल देते हुए कहा कि आक्रामक मार्केटिंग नीति से ही इसकी मांग बढ़ेगी। श्री मीणा आज यहां बुनकर संघ के बिक्री केन्द्रों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि बुनकर संघ और बुनकर सहकारी समितियों को सरकारी खरीद पर निर्भरता कम करते हुए उत्पादों की गुणवत्ता के आधार पर बाजार तलाशना होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की बुनकर समितियों को क्रियाशील बनाया जाएगा ताकि बुनकरों को रोजगार, सरकारी योजनाओं का लाभ और आय में इजाफा हो सके। बुनकर संघ के प्रबंध संचालक डी सी गुप्ता ने बताया कि बुनकर संघ के जयपुर में दो बिक्री केन्द्रों सहित राज्य और राज्य के बाहर मिलाकर 20 आउटलेट कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बुनकर संघ सरकारी खरीद व प्रदर्शनियों में बिक्री पर निर्भर है।

– वार्ता

Desk Team