नार्थ भारत के अभी ठंड का कहर बरक़रार है वही राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जयपुर, कोटा, बूंदी, बाड़मेर, चूरू, जोधपुर में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चूरू में 3.5, पिलानी में 4.8, अलवर में 6, माउंट आबू में 7, वनस्थली में 8.2, भीलवाड़ा में 8.4, चित्तौड़गढ़ में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जयपुर में कल के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि बीकानेर में 10.6, डबोक 10.9, अजमेर-जोधपुर में 11.3-11.3, बूंदी में 11.4, सीकर-ऐरनपुरा रोड में 11.8-11.8, कोटा में 12.4, बाड़मेर-जैसलमेर में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



