राजस्थान में अलवर जिले के बड़द मेव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने एवं इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के शीतल गांव में एक चौदह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे धमकी देकर ब्लेक मेल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोपी और उनके दोस्तों द्वारा नाबालिग को ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा था, लेकिन जब लड़की उनके चंगुल में नही आने पर लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। रविवार को फोटो पीड़ता के परिवार तक पहुंचे तो पीड़ता के परिवार ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पीड़ता की मां की ओर से बड़दामेव थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गत 17 जुलाई को दोपहर करीब बारह बजे उसकी बेटी को पड़स में रहने वाले जैकम की पत्नी रौनक अपने घर बुलाकर ले गई थी।
कर्नाटक : येदियुरप्पा के विश्वास मत प्रस्ताव से पहले स्पीकर ने 14 बागी MLAs को आयोग्य घोषित किया
रौनक ने उसकी बेटी को राहुल नामक युवक को सुपुर्द कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जैकम ने मोबाईल से उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद जैकम ने नाबालिग को धमकाया और अश्लील फोटो दिखाकर उसने भी दुष्कर्म किया। इस मामले में रौनक ने भी उनका साथ दिया।
PM मोदी ने की स्कूली बच्चों के लिए ‘चंद्रयान 2’ से जुड़ी क्विज प्रतियोगिता की घोषणा
रौनक ने नाबालिग को धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। उसके चार-पांच दिन बाद पीड़ति को घंटोली उर्फ इमरान खान ने भी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे अकेले में मिलने को कहा, जब लड़की ने इमरान से मिलने से मना कर दिया तो उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका पता पीड़ति के परिवार को लगने के बाद पीड़ता ने घरवालों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ति के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
बड़दामेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राहुल एवं जैकम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और रौनक के खिलाफ सहयोग करने और इमरान के खिलाफ आईटी एक्ट एवं ब्लैकमेल करने तथा दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है और आरोपियों के द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल किए गये हैं। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म,पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणगढ़ ओमप्रकाश मीणा को सौंप दी है। पीड़ता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



