इस फैमिली ने विदेश में कटवाई भारतीयों की नाक, होटल के कमरे से हैंगर समेत चुराया सारा सामान

Summary :

भारत का एक परिवार इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी एक करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है।

भारत का एक परिवार इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी एक करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर भारतीय लोगों की नाक कट गई है। यह इंडोनेशिया के बाली का मामला है। 
यहां पर पूरा परिवार छुट्टियां मनाने पहुंचा था। लेकिन इस पूरे परिवार ने जिस दिन होटल का कमरा छोड़ा उस दिन उन्होंने अपने बैग्स में पूरे कमरे का सामान भी डाल लिया। जब उनकी तलाशी होटलवालों ने ली तो उनके साथ पूरे देश की भी बदनामी हो गई। 

पासपोर्ट नहीं देना चाहिए

ट्विटर पर हेमंत नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ हेमंत ने लिखा, भारत के लिए बेहद निंदनीय। जिस भी शख्स के पास इंडियन पासपोर्ट है, उसे ध्यान रखना चाहिए कि हम देश के एम्बेसडर हैं। भारत को उन लोगों के पासपोर्ट रद्द कर देने चाहिए, जाे हमारी विश्वसनीयता को खराब करते हैं। 

इस वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि होटल का कर्मचायरी कैसे इस परिवारवालों के बैग्स की तलाशी ले रहा है। होटल स्टाफ से पहले तो भारतीय परिवार वालों ने उनसे बहस ही। उसके बाद भी होटल के कर्मचारियों ने तलाशी नहीं रोकी। 
परिवार वालों ने होटल के कमरे से जो-जो चीजें चोरी की थी उन सभी को कर्मचारी ने बैग से बाहर निकाल दिया। उनके बैग्स में से तौलिए, इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी का सामान निकला। 

कड़ी निंदा की लोगों ने

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कैसे महिला होटल वालों से माफी मांग रहीं हैं। महिला ने कहा, हम माफी चाहते हैं। यह एक पारिवारिक टूर है। हम आपको भुगतान कर देंगे। हमें जाने दीजिए, क्योंकि हमें फ्लाइट पकड़नी है।
लेकिन पैसे लेने से होटल के कर्मचारी ने मना कर दिया और कहा, मैं जानता हूं कि आपके पास पैसे हैं, लेकिन यह सम्मानजनक नहीं है। 

Desk Team