राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक कथित गौ तस्कर की मौत हो गई और अन्य अंधेरे में वाहन से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश के अनुसार, पुलिस के गश्ती दल ने कुछ लोगों को एक मिनी ट्रक में गौवंश लादते देख, इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी।
उन्होंने बताया कि नाकेबंदी के दौरान गो तस्करों ने पुलिस को देखा और भागने लगे। पीछा करने पर तस्कर नाकाबंदी तोड़ते हुए भागे और पुलिस पर गोलीबारी की। प्रकाश ने बताया कि पुलिस की जवाबी करवाई में एक गौ तस्कर मारा गया जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठा कर वाहन से भाग निकले।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान तालीम के रूप में हुई है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। मामले में शामिल ट्रक जब्त कर लिया गया है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्वाई का विरोध करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने शव को अलवर के सरकारी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया है। गौरतलब है कि बीते एक महीने में अलवर जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो कथित गौ तस्कर मारे गये हैं। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



