सरकारी कर्मचारी मांगों को लेकर गए सामूहिक अवकाश पर

Summary :

NULL

सरकारी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक जनवरी 2016 से देने समेत अन्य मांगों को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर चले गये। अखिल राजस्थान राज्यकर्मचारी महासंघ एकीकृत के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने सरकारी कर्मियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण कामकाज पूरी तरह से ठप होने का दावा किया है।

गजेन्द्र सिंहने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों के समान भथे, वेतन विसंगति को दूर करने, वर्ष 2014 में दिये जाने वाले पेंशन लाभ पुन: बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर गये है।

इधर सरकारी चिकित्सक ( सेवारत डाक्टर ) भी आज सरकार पर वादा खिलाफी, बदले की भावना से कार्वाई करने के विरोध में आज सामूहिक अवकाश पर चले गए जिसके कारण स्वास्थ्य सेवांए बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team