भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डा़. सतीश पूनियां ने कहा गहलोत अपने बेटे को महापौर बनाना चाहते हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हाईब्रिड फार्मुले के जरिए वह अपने बेटे को जोधपुर का महापौर बनवाकर दूसरा रोजगार देना चाहते हैं। राजस्थान में झुंझुनू के मंडावा विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में प्रचार के लिये यहां आये डा़ पूनिया ने आज पत्रकारों से कहा कि उनके निर्णय से यही लगता है कि वह इसी मकसद से हाईब्रिड फॉर्मुले को लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले भी वह अपने बेटे को आरसीए अध्यक्ष बनाने के लिए अपनी ही पार्टी के नेता को सड़कों पर संघर्ष करवा चुके है।
डॉ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता को गुमराह कर रही है। हर रोज जादू के थैले से नई चीजें बाहर निकाल रहे हैं, वो भी गुपचुप तरीके से। कभी पुनर्सीमांकन, कभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तो अब हाईब्रिड फार्मुला। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रणाली में परिवर्तन होता है तो सभी से राय और चर्चा करनी चाहिए, लेकिन यहां तो उलटा है। उप मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि कोई चर्चा ही नहीं हुई। सभी को अखबारों से जानकारी मिल रही है। इसलिए इस प्रणाली और फैसले में खामी साफ तौर पर नजर आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



