भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को यहां कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश आम बजट गांव, किसान, उद्यमी सहित सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आम बजट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये आनलाइन माध्यम से ‘धन्यवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।
इसमें पूनियां ने आत्मनिर्भर व सशक्त भारत बनाने वाले जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक और हर वर्ग के कल्याण के लिए यह बजट पेश किया है। उन्होंने कहा, ‘ यह बजट गांव, किसान और उद्यमी समेत सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।’
पूनियां ने कहा कि 6-7 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पदाधिकारी बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन होगा और 13-14 फरवरी को सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में बजट की घोषणाओं को लेकर प्रचार-प्रसार करेंगे। पार्टी के एक बयान के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में वकील शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



