जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं दी है। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय गणतंत्र ने विश्व में अपनी विशेषताओं के कारण अलग पहचान कायम की है। हमारे संविधान में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार प्राप्त हैं। देश के नागरिकों ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर हमारी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि देशवासी इस बात का संकल्प दोहराए कि वे सुनागरिक की भूमिका निभायेंगे तथा हर परिस्थिति में भारतीय गणतंत्र को अक्षुण्ण रखेंगे।
विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द, सिंह, सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री मेघवाल गणतंत्र दिवस पर राजस्थान विधानसभा सचिवालय परिसर में प्रात: 8.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि इस समारोह में विधायकगण, पूर्व विधायक, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



