पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का विवादों से चोली दामन का साथ है। यूपीए सरकार में मंत्री रहते हुए आए दिन थरूर विवादों से घिर जाते थे। अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध मौत को लेकर थरूर पहले ही जांच के दायरे में है। इस पर विवादों ने तो उन्हें पहले ही घेर रखा है। अब शशि थरूर का ताजा विवाद कुछ ऐसे मामले का है कि आप सुनकर चौंक जाएंगे।
खबरों के मुताबिक , कांग्रेसी नेता शशि थरूर भी लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे। शशि थरूर ने अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही तलाशी के दौरान उन्हें रोक दिया गया। करीब आधे घंटे तक शशि थरूर को एयरपोर्ट पर रुके रहना पड़ा।
नियमों के मुताबिक अगर कोई शख्स अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखता है तो उसे अपने एस्कार्ट के साथ देना पड़ता है। लेकिन शशि थरूर ने ऐसा नहीं किया। इसलिए थरूर को एयरोपोर्ट कर्मचारियों ने आधे घंटे से ज्यादा देर तक रोके रखा।
आपको बता दे कि राजस्थान की पिंक सिटी (जयपुर) में आज से लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। यह फेस्टिवल 5 दिन तक चलेगा। ऐसे में 5 दिन तक पिंक सिटी में साहित्य प्रेमियों का जमवड़ा लगा रहेगा। प्रसून जोशी और जावेद अख्तर समेत भारत और दुनिया के 35 देशों के 350 से ज्यादा वक्ता इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



