बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर ! अब डाकघर में भी करवा सकते है अपना पंजीकरण

Summary :

NULL

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है बता दे कि प्रदेश डाकघर के पहले रोजगार सेवा केन्द्र की आज से शुरूआत हुई है जिसमें बेरोजगार अपना पंजीकरण करवा सकते है। पहले रोजगार सेवा केन्द्र का उद्घाटन आज राजस्थान परिमण्डल के निदेशक (मु), डाक सेवाएं, दुष्यंत मुद्गल ने किया। मुद्गल ने बताया कि इस संबंध में भारतीय डाक विभाग एवं श्रम व रोजगार मंत्रालय ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत डाकघर रोजगार पंजीकरण केन्द्र के रूप में भी कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर गवर्नेस में नवाचार आइडिया के तहत विभिन्न विभागों के सचिवों की कमेटी के सुझाव के आधार पर इस योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

दुष्यंत मुद्गल ने बताया कि बेरोजगार युवक डाकघर में जाकर नेशनल कैरियर सर्विस ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। डाकघरों में नए बेरोजगार पंजीकरण पर 15 रुपए, पंजीकृत प्रोफाइल को अपडेट करवाने पर पांच रुपए और आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के लिए 10 रुपए लगेंगे। पंजीकरण होने के पश्चात डाकघरों द्वारा एक पि्रंटआउट दिया जाएगा जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज होगी। पंजीकरण के लिये किसी भी प्रकार के दस्तावेज बेरोजगार युवक-युवितयों को नहीं देने होंगे।

यह पोर्टल रोजकार के इच्छुक, रोजगार प्रदाता, स्किल प्रोवाईडर्स, कैरियर काउंसलर इत्यादि सभी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराती है। इस पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद बेरोजगार युवक-युवती 52 क्षेत्रों में उपलब्ध 3000 तरह के व्यवसायों की जानकारी देख सकेंगे। पोर्टल के जिरए यह जानकारी भी मिलेगी कि किस कोर्स के लिए कौन सा सेक्टर ठीक होगा तथा रोजगार के अवसर कहां उपलब्ध हैं। इसके जरिए डेवलपमेंट तथा कैरियर विकल्प बताए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के द्वारा आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना में 12 फरवरी 2017 को रोजगार पंजीयन केन्द्र खोलने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। वहां मिली सफलता के बाद इसे अब राजस्थान सहित देश के 9 परिमण्डलों के सभी प्रधान डाकघरों में आरंभ किया जा रहा है, बाद में योजना का सभी विभागीय डाकघरों में प्रसार होगा।

डाक निदेशक मुद्गल ने बताया कि इसकेलिए राजस्थान से लगभग 100 लोगों को मास्टर ट्रेनिंग दी जा चुकी है, साथ ही स्थानीय मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण का कार्य जारी है। राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर पूर्वी राज्य के प्रधान डाकघरों में रोजगार पंजीयन केन्द्र खोले जाएंगे। शेष राज्यों में दूसरे चरण में यह केन्द्र खोले जाएंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team