जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज कहा कि सरकार प्रदेश के सभी हिस्सों में पेयजल और सिंचाई के लिए समुचित पानी उपलब्ध कराने के लिहाज से कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। राजे ने आज गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद के दौरान कहा कि सरकार 37 हजार करोड़ रूपये की लागत वाली ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) पर भी काम कर रही है। इस परियोजना से राज्य के पूर्वी हिस्से के 13 जिलों सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, टोंक, भरतपुर, कोटा, बूंदी, अलवर, बारां, झालावाड़, अजमेर और जयपुर में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि ईआरसीपी परियोजना के तहत पार्वती, कालीसिंध, मेज एवं चाकन सहित विभिन्न नदियों के पानी को व्यर्थ बह जाने से रोककर सिंचाई और पेयजल के उपयोग में लाया जाएगा। इस परियोजना को धौलपुर लिफ्ट एवं चम्बल लिफ्ट परियोजनाओं से भी जोड़ा जायेगा, जिससे इन जिलों में किसानों को दो फसलें लेने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



