राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों की वृद्धि की निन्दा करते हुए आज केन्द्र व राज्य सरकार से इन पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ाये गए उत्पाद शुल्क व वेट की दरों को कम करने मांग की। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई को बढ़ाने की नीति पर काम किया जा रहा है। पायलट ने आज जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा कर जनता से वोट लिए हैं किन्तु केन्द्र व राज्य में सरकार बनते ही जनता को भूल गए।
उन्होंने कहा कि पिछली संप्रग सरकार के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत काफी कम हो गई हैं फिर भी पेट्रोल व डीजल की दरें रोज बढ़ाकर जनता को लूटा जा रहा है। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल की दरों को कम करने के स्थान पर पेट्रो पदार्थों पर करों में वृद्धि कर उन्हें महंगा कर आम लोगों की पहुंच से बाहर कर दिया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



