राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने ईद-उल-जुहा के मौके पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा कुर्बानी का त्यौहार है जो हमें अपना सब कुछ दूसरों के लिए त्याग करने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें नेक राह पर चलने तथा अमन एवं भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है।
वही राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने पैगाम में आशा व्यक्त की है कि हजरत इब्राहिम के महान बलिदान की याद दिलाने वाले त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को और मजबूत करेगा तथा सब के दिलों में प्रेम और सछ्वावना को बढ़ाएगा।


Download Android App
Download iOS App



