राजस्थान में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि खेती के बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए सात सूत्री कार्यक्रम से वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी।
कृषि में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर आयोजित कार्यशाला में श्री भगत ने कहा कि खेती में नवाचारों, जल प्रबंधन एवं आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने से वर्ष 2014 से 2017 के बीच कृषि उत्पादन में 21़92 प्रतिशत वृद्वि हुई है।
उन्होंने कहा कि डिजीटल क्रांति का कृषि विकास में काफी योगदान रहा है तथा आज फसल को नुकसान से बचाने के लिए कीट प्रबंधन, कीटनाशकों का सही इस्तेमाल करने की सीख दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए बहुधंधी होना पड़ेगा। साथ ही लाभकारी फसलें बोनी होगी। फूलों की खेती के साथ फलों के बाग लगाने पड़ेंगे।
श्री भगत ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण, कोल्ड स्टोरेज चेन, कम ब्याज पर ऋण, फसल की बीमारियों पर नियंत्रण आदि के उपाय किए जा रहे है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



