Hanumangarh Ethanol Plant Protest: राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें 50 से ज्यादा किसान घायल हो गए। किसनों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। तनाव को देखते हुए गुरुवार को इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। आज सुबह 11 बजे महापंचायत बुलाई गई है।
Hanumangarh Ethanol News: किसान क्यों कर रहे हैं बवाल?

हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा क्षेत्र में 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एथेनॉल फैक्ट्री का किसान पिछले 15 महीनों से विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस प्लांट से इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा, खेती को नुकसान होगा और भूजल स्तर पर भी इसका असर पड़ेगा। हनुमानगढ़ के एसपी हरीशंकर ने कहा कि हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जो भी बवाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
सख्त मोड में प्रशासन

इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बुलाई गई महापंचायत को लेकर टिब्बी कसबे को सुबह ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कसबे में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए हैं और आने-जाने वाले सभी रस्ते बंद कर दिए गए हैं। बाजार को बंद करवाया गया है, इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। ‘फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओं’ संघर्ष समिति के नेतृत्व में पिछले 15 महीनों से चल रहा ये आंदोलन बुधवार को महापंचायत के बाद और ज्यादा उग्र हो गया। भीड़ ने निर्माणाधीन प्लांट कि दीवार तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।
इस हिंसा के बाद प्रशासन सख्त मोड में है। जिस जगह महापंचायत होनी है, वहां बैरिकेडिंग कर दी है। फैक्ट्री के बाहर भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है।
Hanumangarh News: इंटरनेट सेवाएं बंद

टिब्बा कसबे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है, जिस वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों से लेकर कारोबारियों तक को इससे दिक्कत हो रही है, उन्हें ऑफलाइन रहकर काम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है, इंटरनेट बंद करने की जरूरत नहीं। लेकिन प्रशासन ने अफवाहें फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की है।
यह भी पढ़ें: सीकर-फतेहपुर में बस और ट्रक की टक्कर, 4 मौत, 28 से अधिक घायल






















