Mexico 50% Tariff Attack: दुनिया में एक बार फिर टैरिफ वॉर होती दिख रही है। अमेरिका समेत कई देशों ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है। अमेरिका का देखा देखी मैक्सिको ने भी बड़ा कदम उठाया है। मैक्सिको ने चीन समेत कई एशियाई देशों से आने वाले सामानों पर हाई टैरिफ लगाने का निणर्य किया है। ऐसे में 50% टैरिफ की मार भारत समेत अन्य देशों पर देखने को मिला है। सीनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी तरफ से मंजूरी दे दी है. यह नए टैरिफ अगले साल 2026 से लागू होने वाले हैं। मैक्सिको की इस फैसले से सबसे अधिक उन देशों को झटका लगने वाला है जिनका इस देश के साथ ट्रेड समझौता नहीं है।
Tariff Attack on India: कब से लागू होगा हाई टैरिफ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्सिको की तरफ से बढ़ाया गया यह टैरिफ अलगे वर्ष 2026 से लागू होगा। उसके इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों में चीन, भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया और साउथ कोरिया सबसे ऊपर हैं।
इन सभी देशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, स्टील समेत अन्य सामानों पर अगले साल से मैक्सिको 50% तक टैरिफ वसूलेगा. सीनेट में पास हुए प्रस्ताव के अनुसार, कई सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। इन टैरिफ को बढ़ाने वाले बिल के पक्ष में मैक्सिकन सीनेट में 76 वोट पड़े और 5 इसके खिलाफ थे। यह 35 लोगों के वोट न देने के साथ पास हो गया।
Tarrif News Today : 1400 आयतित सामानों पर लगाया 50% टैरिफ

मैक्सिको ने भारत समेत अन्य देशों से आयातित सामानों पर अगले साल 2026 से टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में 1400 आयतित सामानों पर अगले साल से मैक्सिको 50% तक टैरिफ वसूलेगा। सवाल यह है कि मैक्सिको ने यह कदम क्यों उठाया? कुछ रिपोर्ट्स की माने तो मैक्सिको ने भी टैरिफ बढ़ाने का यह फैसला अपने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। मैक्सिको ने ऐसा कदम अमेरिका को खुश करने के लिए भी लिया है।
Mexico 50% Tariff Attack: भारत और मैक्सिको के बीच कैसा है व्यापार संबंध?

भारत और मैक्सिको के बीच व्यापार संबंध आज मजबूत और विस्तारित हैं। 2024 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार लगभग 11.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें भारत ने करीब 8.9 बिलियन डॉलर का निर्यात और 2.8 बिलियन डॉलर का आयात किया। भारत से मैक्सिको को प्रमुख रूप से ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल, इंजीनियरिंग व केमिकल उत्पाद भेजे जाते हैं, जबकि मैक्सिको से भारत को मुख्य रूप से कच्चा तेल और कुछ मशीनरी जैसी वस्तुएँ मिलती हैं।
हाल ही में दोनों देशों ने व्यापार बढ़ाने के लिए एक समझौता (MoU) किया है, जिससे कृषि, वाहन, मेडिकल डिवाइसेस व अन्य क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की उम्मीद है। कुल मिलाकर: भारत–मैक्सिको व्यापार की नींव मज़बूत है, तथा भविष्य में यह और बढ़ने की सम्भावना है। हालांकि, अब मैक्सिको ने भारत के 1400 आयतित सामानों पर 50 फीसदी का टैरिफ बम फोड़ दिया है।


Download Android App
Download iOS App




