अलवर : राजस्थान के अलवर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससीएसटी) कोर्ट के बाहर पोस्को एक्ट में जमानत पर चल रहे एक आरोपी के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि आज कोर्ट के बाहर एक युवक के जहर खाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सामान्य चिकित्सालय लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी, उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें आत्महत्या का कारण खुद की परेशानी बताया गया है तथा घर वालोंं को बिना बताये ही अंतिम संस्कार करने की बात कही गई है।
टपूकडा थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि आरोपी बिहार के नालन्दा जिला के बिहार शरीफ निवासी जयकांत कुमार के खिलाफ टपूकड़ा थाना क्षेत्र में मकान मालिक की नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने पर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में बयानों के दौरान नाबालिग लडकी ने आरोपी युवक के साथ अपनी मनमर्जी से घूमना जाना बताने पर जयकांत को अदालत से जमानत मिली हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



