अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या तथा एक अन्य को घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अपराह्न करीब तीन बजे मुण्डावर थाना क्षेत्र में अलीपुर निवासी हंसराज (55) अपने साथी एवं बाघौर निवासी ताराचंद गुर्जर के साथ किशनगढबास कोर्ट में पेशी पर आने के बाद गांव जा रहे थे कि तिजारा थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव के बस अड्डे पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये आरोपियों ने उन पर गोली चला दी जिससे हंसराज की मौके पर मौत हो गई जबकि ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोपी मौके से फरार हो गये। घायल को अलवर अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि इसमें जमीन को लेकर पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है शीघ, ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



