Rajasthan Thunderstorm: राजस्थान में गर्मी के जोर पकड़ने के बीच मंगलवार से एक बार फिर कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी के आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
Highlights:
- राजस्थान में गर्मी बढ़ी
- कल से आंधी-बारिश का अनुमान
- दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना
दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना
आगामी 72 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान के 42-43 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर) पर पहुंचने की संभावना है, जबकि शेष भागों में इसके 39-41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कुछ स्थान 11-12 अप्रैल को आंधी-बारिश की चेपेट में आ सकते
इसके अनुसार कल, मंगलवार से पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है। कुछ स्थान 11-12 अप्रैल को आंधी-बारिश की चेपेट में आ सकते हैं। 13 अप्रैल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



