Delhi: दुनिया भर के एयरपोर्ट पर अलग-अलग प्रकार के प्रतिबंधित और अवैध चीजों की बरामदगी होती रहती है लेकिन दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब गुजरात के दो यात्रियों ने सुरक्षाकर्मियों से हुए परमाणु बम का धमकी देते हुए धौंस दिखाने लगे। इसके बाद जो हुआ वह उनके लिए सबक रहेगा।
Highlights:
- गुजरात के दो यात्रियों को किया गया गिरफ्तार
- ‘परमाणु बम’ रखने की धमकी देकर को लेकर सुरक्षाकर्मी से कर रहे थे बदसलूकी।
- सवार यात्रियों के लिए खतरा पैदा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया
दिल्ली पुलिस दो लोगों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दोनों गुजरात के व्यापारी
पुलिस ने बताया कि घटना पांच अप्रैल की है जब गुजरात के राजकोट निवासी जिग्नेश मलानी और कश्यप कुमार ललानी ने अहमदाबाद जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा जांच किए जाने पर आपत्ति जताई।
विमानन कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दोनों ने सुरक्षाकर्मी से कहा, ‘‘तुम क्या करोगे जब कहेंगे कि हम परमाणु बम ले जा रहे हैं।’’
गुजरात से दिल्ली व्यापार के सिलसिले में आये थे
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलानी और ललानी को विमान एवं उसमें सवार यात्रियों के लिए खतरा पैदा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (इंदिरा गांधी हवाई अड्डा) उषा रंगानी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निर्माण क्षेत्र में ठेकेदार हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘वे दिल्ली के द्वारका में खरीददारी के संबंध में बातचीत के लिए अपने कारोबारी सहयोगियों से मिलने आए थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।’’


Download Android App
Download iOS App



