जयपुर : राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बावजूद गर्मी का प्रकोप जारी है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार चूरू में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री, श्रीगंगानगर 45, जयपुर और बीकानेर 44.8-44.8, बाडमेर 44.4, जैसलमेर और पिलानी 44.2-44.2, कोटा 44, जोधपुर 43.4, अजमेर 42.5, और डबोक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कल रात से आज सुबह 8.30 बजे तक अजमेर में एक मिलीमीटर, जयपुर में 1.3 मिलीबारिश ,गर्मी का प्रकोप,तापमान,मीटर, सीकर में 21.0 मिलीमीटर और अलवर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं आज सुबह से शाम तक सीकर में एक मिलीमीटर ओर जयपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



