फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सोमवार रात नहरपार में आयोजित एक विवाह समारोह में एक बाराती द्वारा चलाई गई गोली दूल्हे के पास फूलों की छतरी लेकर चल रहे एक व्यक्ति को लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में उक्त व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सुमेर सिंह का कहना है कि गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो चुकी है वह दूल्हे का रिश्तेदार था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।’
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



