राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में शुक्रवार रात तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।
मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि
बीते दो दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए थे। शुक्रवार को भी दिनभर घने बादल बने रहे, लेकिन शाम होते ही तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई, जो करीब 20 मिनट तक जारी रही। इस दौरान बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे सरसों और गेहूं की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं।
फसलें तबाह, किसानों को नुकसान
इस समय किसान सरसों की फसल की कटाई की तैयारी कर रहे थे, जबकि गेहूं की फसल भी पक चुकी थी। अचानक हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने दोनों फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाया।
मौसम के इस बदलाव से क्षेत्र में ठंडक भी बढ़ गई। किसानों को इस आपदा से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।


Download Android App
Download iOS App



