राजस्थान में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर शुरू है। शुक्रवार को कुछ जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं एक घर पर बिजली गिरने की खबर भी है। चित्तौड़गढ़ में यह हादसा हुआ है। बीकानेर के कई बीघे जमीन का फसल बर्बाद हो गया। सबसे अधिक मूंगफली और कपास की फसल बर्बाद हो गई है। जोधपुर में सड़क पर नदी की तरह बारिश का पानी बहने लगा। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बरसात का असर अब राजस्थान में भी साफ़ दिख रहा है।
इन जिलों में अधिक नुकसान
बता दें कि गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश हुई। भीलवाड़ा में बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई। वहीं, उदयपुर के लसाड़िया में भी अधिक बारिश से जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार, को दो जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में तेज बारिश का रेड अलर्ट है. वहीं विभाग ने 9 जिलों को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।
अगले दो से तीन दिन राजस्थान के लिए भारी
विभाग के अनुसार, मानसून में हो रहे बदलाव के कारण कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इनमे गुजरात और राजस्थान में अधिक बारिश हो रही है। विभाग ने आगे बताया कि मौजूदा में तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके असर से आगामी चार दिन पूरे राज्य में बारिश होने के आसार हैं।



Download Android App
Download iOS App




