राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर के पुरानी आबादी इलाके में आज एक युवक ने अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर की दुकान के सामने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास रहने वाले राजेन्द्र सिंह (35) अपने साथ डिब्बे में मिट्टी का तेल लेकर मोहर सिंह चौक स्थित अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर की दुकान के बाहर पहुंचा।
दुकान के बाहर खड़े होकर पत्नी को आवाज लगाई। जब पत्नी बाहर नहीं आई तो उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना में गंभीर रूप से झूलसे राजेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि युवक का 80 प्रतिशत शरी झुलस गया है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
हालत सुधार होने पर बयान लिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ और पड़ताल में पता चला है कि राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से संबंध काफी तनावपूर्ण है तथा वह राजेन्द्र सिंह से अलग रह रही है। राजेंद्र सिंह के दो मासूम बच्चे हैं।


Download Android App
Download iOS App



