राजस्थान में बाढ़ प्रभावित जिलों में कल से बरसात का दौर कमजोर पड़ने से बाढ़ के हालातों में सुधार हुआ है तथा अगले चैबीस घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक 80 मिलीमीटर वर्षा अलवर जिले के किशनगढबास एवं सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में रिकार्ड की गई है। इसके अलावा नीमराणा, कोटकासिम, चूरू एवं तारानगर में 70, लालसोट, शाहपुरा(जयपुर) श्रीगंगानगर में 60, बुहाना(झुंझुनूं) विराटनगर, राजगढ(चूरू) में 50 तथा मंडावर, मलसीसर, उदयपुरवाटी, बहरोड़ एवं सीकर में 40 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार प्रदेश के जोधपुर संभाग में बरसात नहीं होने के कारण बाढ प्रभावित जिले पाली, सिरोही, जालौर एवं बाड़मेर में हालत सुधार हो रहे है। राज्य में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में वर्षा होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



