राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने वर्ल्ड मुइथाई यूथ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान से चयनित खिलाड़ियों से आज यहां मुलाकात की और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित होने वाली मार्शल आर्ट की इस चैम्पियनशिप के लिए 60 और 81 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चयनित पाली के अदिवीर तंवर तथा संध्या सोलंकी को चयन के लिए बधाई दी।
श्रीमती राजे ने कहा कि वल्र्ड चैम्पियनशिप में राज्य के खिलाड़ियों का चुना जाना गौरव की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



