राजस्थान की जयपुर में निजी क्षेत्र में कार्यरत फोर्टिस एस्कार्टस अस्पताल ने महिलाओं और बच्चों के लिये लाफेम सेवाएं शुरू की है।
अस्पताल के निदेशक प्रतीप तम्बोली ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि अस्पताल की दसवीं वर्षगांठ पर कल से शुरू की जा रही इस सेवाओं का उद्घाटन राजस्थान के चिकिकत्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री काली चरण सरार्फ करेंगें। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगें।
उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये राजस्थान में पहली सेवा है जिसमें महिलाओं को प्रसव अवस्था में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी और उन्हें प्रसव से पूर्व और उसके बाद बरती जाने वाली समस्त सावधानियों की जानकारी दी जायेगी।
फॉर्टिस लाफेम की सीइओ अंनका पराशर ने बताया कि लाफेम का इरादा प्रत्येक महिला को उसके रजोदर्शन से लेकर रजो निवृति के सफर में हर स्थिति में बेहतर सेहत देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एसआरएस सर्वे के अनुसार राजस्थान अभी भी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में देश के अन्य राज्यों से पीछे है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में शुरू की जा रही इन सेवाओं के माध्यम से प्रसव वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में पूरी जानकारी दी जायेगी और उनके लिये अस्पताल परिसर में अलग से व्यवस्था की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



