बांगड ग्रुप के ठिकानों पर आयकर छापा

Summary :

NULL

राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी में आयकर विभाग ने राजस्थान के औद्योगिक घराने के एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ आयकर छापे की कार्यवाही की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने बांगड समूह के भीलवाड़ा, उदयपुर सहित एक दर्जन ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापे मारे।

छापे की इस कार्यवाही में आयकर विभाग की जयपुर, जोधपुर और उदयपुर की टीमों ने भाग लिया और भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित फैक्टियों सहित कई स्थानों पर छापे मारे। उल्लेखनीय है कि बांगड ग्रुप के टैक्सटाईलस सहित कई कारोबार है।

Desk Team