राजस्थान के बारां जिले में राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लगातार सामूहिक अवकाश पर चल रहे जिले के मंत्रालयिक कार्मिकों ने आज 16वें दिन मांगे नहीं मानने पर महारैली निकाल कर आक्रोश जताया तथा राज्य सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की।
महारैली में जिले से लगभग एक हजार मंत्रालयिक कार्मिको ने भाग लिया। मंत्रालयिक कर्मचारियों के विगत 16 दिनों से हो रहे सामूहिक अवकाश के कारण सरकारी कार्यालय में कामकाज पूर्ण से ठप्प है तथा आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महासंघ के महामंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि सरकार उनकी तीन सूत्रीय मांगो पर तत्काल सकारात्मक निर्णय कर मंत्रालयिक कार्मिकों को राहत प्रदान करे वरना आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



