राजस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योज्ञजन शिविर में दिव्यांगों के पंजीकरण में बढ़ोतरी हो रही है और 21 अगस्त तक कुल 2 लाख 25 हजार 205 दिव्यांग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
विशेष योज्ञजन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि शिविर में 24 सितम्बर तक दिव्यांगों के पंजीयन किये जायेंगे। इसके बाद 25 सितम्बर से शिविर का दूसरा चरण प्रारम्भ होगा।
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा पंजीयन हनुमानगढ़ जिले में हुए हैं। यहां 19,856 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। वहीं शीर्ष पांच जिलों में हनुमानगढ़ के अलावा भीलवाड़ा 15804, झालावाड़ 13679, अजमेर 13738, अलवर 13785 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया है। राजधानी जयपुर में 3718 दिव्यांगों ने पंजीयन करवाया है जबकि दिव्यांगों के पंजीकरण के करौली, सवाई माधोपुर, टोंक एवं सिरोही जिले सबसे निचले स्थान पर है।
राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी। महान्ति कल तीन बजे शासन सचिवालय में पं। दीनदयाल उपाध्याय विशेष योज्ञजन शिविरों की समीक्षा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



