राजस्थान में अलवर जिला कलेक्टर राजन विशाल ने आज जिले के बाल सम्प्रेषण गृह, शिशु गृह, विमंदित गृह के औचक निरीक्षण में व्याप्त खामियों पर नाराजगी जताते हुये अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
जिला कलैक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान बाल सम्प्रेषण गृह में विचाराधीन बाल अपचारियों को खाने की गुणवत्ता में सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाल सम्प्रेषण गृह से बाल अपचारियों की भागने की घटनाओं को रोकने के लिए CCTV कैमरे से 24 घंटे निगरानी करने, अतिरिक्त गार्ड लगाने एवं बाल अपचारियों से मिलने आने वाले परिजनों को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाल अपचारियों के बार-बार भागने की घटनाओं को रोकने के लिये बाल सम्प्रेषण गृह के लिए नए भवन का प्रस्ताव बना कर सरकार को भिजवाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने शिशु गृह में नवजात लावारिस बच्ची को गोद मे लेकर उन्हें खिलाया और बच्चो को टॉफियां भी वितरित की। विमंदित बच्चो के बीच मे समय गुजारा और उन्हें शिक्षा देने के लिए टीचर्स की व्यवस्था करने के आदेश दिए।


Download Android App
Download iOS App



