जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं। श्रीमती राजे ने आज यहां जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अपनी समस्या के निराकरण की आस लेकर आने वाले परिवादियों को न केवल पूरी संवेदनशीलता से सुनें बल्कि पूरी तत्परता से उनकी तकलीफों को दूर भी करें।
उन्होंने कोटा संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों से आये लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर परिवादियों को राहत प्रदान करें। इस दौरान संभाग के वभिन्न जिलों से आए आरएएस-2013 परीक्षा के अभ्यर्थियों ने भी नियुक्ति की मांग की।
श्रीमती राजे ने उन्हें आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनितों को शीघ, नियुक्ति दी जाए। इस अवसर पर हाड़ौती प्रजापति संघर्ष समिति से जुड़े लोगों के अपनी परेशानी से अवगत कराने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हार समाज के लोगों को स्थानीय स्तर पर आवा-कजावा पद्धति से पकाई जाने वाली ईंट, केलू तथा मिट्टी के बर्तनों की अनुमति प्रदान करने के संबंध में शीघ, अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



