जयपुर : बताया जा रहा है कि राजस्थान में कुख्यात बदमाश आनन्दपाल के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रुप से घायल हुए पुलिस कमांडो सोहन सिंह की आज हालत बिगडऩे पर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया।
पुलिस कमांडो सोहन सिंह की हालत बिगडऩे पर उन्हें दिल्ली में उपचार कराने के लिए रैफर कर दिया गया। चिकित्सों ने उनके शरीर में इंफेक्शन होना बताया है। इससे पहले पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने हॉस्पिटल जाकर श्री सिंह की कुशलक्षेम पूछी।
हालांकि पिछले महीने 24 जून को आनंदपाल के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में पुलिस कमांडो सोहन सिंह गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गये थे जिन्हें जयपुर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुठभेड़ में आनन्दपाल मारा गया था।


Download Android App
Download iOS App



