राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आयकर विभाग ने सोमवार सुबह राजस्थान स्थित आभूषण कंपनी के खिलाफ कर चोरी के मामले में दिल्ली और जयपुर समेत चार शहरों में छापेमारी की है।
कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर और राज्य कांग्रेस कार्यालय के एक सदस्य राजीव अरोड़ा के आम्रपाली कार्यालय और निवास सहित पूरे राज्य में कई स्थानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर खोज कर रहा है।
राजस्थान : कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे का दावा- गहलोत सरकार के पास 109 विधायकों का समर्थन
आईटी विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये खोजें कर चोरी की शिकायत पर की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़ से देश के बाहर किए गए ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है। राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र अरोड़ा के तकरीबन 24 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
वहीं कांग्रेस ने इस छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, आखिर भाजपा के वकील मैदान में आ ही गए। इनकम टैक्स विभाग ने जयपुर में रेड शुरू कर दी। ईडी कब आएगी? हालांकि बीजेपी की ओर से इन आरोपों को खारिज कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



