जयपुर में सिलेंडर में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए। पति-पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है।यह घटना विश्वकर्मा थाना इलाके के यादव मार्केट के पास की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
- जयपुर में सिलेंडर में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा
- हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए
- CM Bhajanlal Sharma ने जताया दुख
फॉरेंसिक टीम को भी पुलिस ने बुलाया
आपको बता दें, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पांच लोग जिंदा जल गए। फॉरेंसिक टीम को भी पुलिस ने बुलाया है। इस घटना की पुलिस की टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है।
CM Bhajanlal Sharma ने दिया ये निर्देश
सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है. परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं.’
जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है।
परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
घायलों को…— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 21, 2024


Download Android App
Download iOS App




