राजस्थान के जयपुर से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पर्यटकों ने आकर्षण का केंद्र पिंक सिटी में आयुर्वेदिक मसाज के बहाने एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
पुलिस अधिकारी गुंजन सोनी ने कहा, “नीदरलैंड की एक 30 वर्षीय महिला के साथ बुधवार शाम को कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। लगभग पांच दिन पहले, वह होली के त्योहार का आनंद लेने के लिए एक समूह के साथ राजस्थान आई थी। विदेशी पर्यटकों का यह समूह रुका हुआ था। सिंधी कैंप क्षेत्र स्थित पीजी में बुधवार शाम को महिला ने एक युवक को आयुर्वेदिक मसाज कराने के लिए बुलाया। मसाज के दौरान पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने महिला पर जबरदस्ती की और बाद में वहां से भाग गया।”
Rajasthan Assembly : कांग्रेस विधायक मीणा ने कहा- राज्य में सरकार इतनी सुस्त क्यों चल रही है?
पीड़िता ने गुरुवार को सिंधी कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी केरल भागने की कोशिश कर रहा था। वह खातीपुरा में एक मसाज सर्विस में काम करता था। बहरहाल, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



