Jaipur Hit and Run Case: राजस्थान के जयपुर से हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ़्तार वैन ने कुचल दिया। महिला की पहचान 63 वर्षीय कलावती गुर्जर के रूप में हुई है। वैन महिला को लगभग 15 फीट तक घसीटते हुए उसके ऊपर से निकलकर चली गई। ये खौफनाक घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर सब लोग सन्न रह गए।
Jaipur Hit and Run Case: घर के बाहर बैठी महिला को बेकाबू वैन ने कुचला

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महिला अपने घर के बाहर बैठी थीं। उसे अस्थमा की बीमारी थी, जिस वजह से उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए वह थोड़ी राहत के लिए घर के बाहर बैठ गई थीं। पास में निर्माण का काम चल रहा था और गली में सीमेंट फैला हुआ था। वहीं, उनके पास दो लोग खड़े होकर बात कर रहे थे।
तभी गली में खड़ी एक वैन का ड्राइवर अचानक वाहन स्टार्ट करता है। देखते ही देखते वैन बेकाबू होकर सीधे महिला की तरफ बढ़ जाती है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वैन ने महिला को जोरदार टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए निकल गई।
हादसे से इलाके में मचा हड़कंप
इस हादसे के समय पास में दो मजदूर भी खड़े थे, जो बाल-बाल बचे। बेकाबू वैन को देख दो मजदूर पीछे हट गए, जिससे उनकी जान गई, लेकिन बुजुर्ग महिला इस खौफनाक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर देखने लगे।
Jaipur Hit and Run Case: इलाज के दौरान महिला की मौत
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से महिला की मौत हो गई। इस खबर से पूरे इलाके में शोक फैल गया।
ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वैन को जब्त कर लिया गया है और CCTV फुटेज की मदद से फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की शुरुआत, भविष्य के लिए तैयार हो रहा प्रदेश























