कलराज मिश्र लेंगे राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ

Summary :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, ने जयपुर हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर पर उनकी अगुवानी की।

राजस्थान के नामित राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार शाम को जयपुर पहुंचे। मिश्र सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, ने जयपुर हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर पर उनकी अगुवानी की। 
जयपुर पहुंचने पर मिश्र को स्टेट हैंगर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गहलोत मंत्रिमंडल के कई मंत्री व अधिकारी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र हवाई अड्डे से सीधे रात्रि विश्राम के लिये राजभवन पहुंचे। 
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को हाल ही राजस्थान के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्यपाल कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने पर राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 
कलराज मिश्र को सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविन्द्र भट्ट राज्यपाल पद की शपथ शपथ दिलाएंगे।

Desk Team