ख्वाजा की नगरी अजमेर में मनाई गई ईद

Summary :

NULL

अल्लाह की राह में कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-जुहा आज ख्वाजा की नगरी अजमेर और जिले में बहुत ही श्रद्धा, उल्लास व धार्मिक रस्मों के बीच मनाया जा रहा है।

ईद-उल-जुहा के मौके पर शहर की विभिन्न दरगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अजमेर शहर की मुख्य नमाज केसरगंज स्थित ईदगाह पर अदा की गई। शहर काजी मौलाना तौसिफ अहमद सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई। नमाज के लिए स्थानीय मुस्लिम लोग एवं बाहर से आए जायरीन कतार में सुबह जल्द ही बैठना शुरू हो गए। नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाईयों ने मुल्क में अमन चैन, शांति की दुआ की तथा गले मिलकर ईद मुबारकबाद व बधाई का सिलसिला शुरू हुआ।

दरगाह नाजिम आईपी पीरजादा ने नमाजियों के लिए किए गए खास इंतजामों पर निगाहें बनाए रखी। केसरगंज चक्कर पर मुसलमानों की भीड़ से मेले जैसा माहौल बना रहा। कांग्रेस सेवा दल की ओर से केसरगंज चक्कर पर ही’ ईद मुबारक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।सेवा दल अध्यक्ष शैलेन्द अग्रवाल के साथ पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, शहर अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान की ओर से मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई।

Desk Team