राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से राज्य सरकार को सुशासन की सीख देने का आग्रह किया है।
श्री गहलोत ने आज यहां एक बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार की अर्कमण्यता के कारण लगातार कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है और हाल ही दो दिनों में राजधानी जयपुर में दो बैंकों में करोड़ों की डकैती हो चुकी है। ऐसे में श्री शाह को राजस्थान की मुख्यमंत्री को सुशासन करने की नसीहत देनी चाहिये।
उन्होंने गायों की तस्करी के नाम पर हो रही गौ हत्यायें, जोधपुर जैसे बडे शहर में उद्यमियों के यहां दो-तीन बार गोलीबारी, जयपुर में लगातार तीन साल से बलात्कार, डकैतियां, हत्याओं का जिक्र करते हुये कहा कि इसके बावजूद सरकार की नींद नहीं खुल रही है।


Download Android App
Download iOS App



