राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर में आज एक सड़क हादसे में मृत तीर्थयात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज ट्वीट कर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये मृत तीर्थयात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहन करने की ईश्वर से कामना की है।
उन्होंने हादसे में अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुये प्रशासन को उनकी हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उदयपुर जिले में अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही एक बस के पलटने से नौ तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये।


Download Android App
Download iOS App



