ये मामला राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी जयपुर हुआ है जहां आज दूसरे दिन भी मानसरोवर क्षेत्र में स्थित मुथूट फाइनेंस कम्पनी कार्यालय से बदमाश लाखों रूपये का सोना एवं नगदी लूट कर ले गए।
पुलिस के अनुसार लूट की घटना आज सुबह हुई जिसमें कई किलोग्राम सोना एवं नकदी ले जाने की संभावना है तथा लूट में गऐ सामान का आंकलन किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा ले रहे तथा आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने कल राजापार्क क्षेत्र स्थित यूकों बैंक से 15 लाख रूपये एवं अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो गए थे और अभी तक आरोपियों का सुराख नहीं लगा है।


Download Android App
Download iOS App



