गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में ट्रैक्टर की मांग को लेकर एक वृद्ध ने कल रात अपने बेटे, बहू और बेटे, बहू पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिसमें बच्ची की मौत हो गई और दंपत्ति बुरी तरह झुलस गया। बाद में आरोपी ने खुद भी नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार कि बलजीत कौर ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि उनका ससुर मंजीत सिंह कुछ समय से ट्रैक्टर की मांग कर रहा था जबकि उन लोगों ने एक ट्रैक्टर किश्तों पर लिया हुआ था जिनकी किश्तें वह चुका रहे थे। कल रात 11 बजे के करीब वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गये थे।
लगभग आधी रात के बाद अचानक मंजीत ने उनके कमरे में आकर बलजीत उनके पति सेवा सिंह एक वर्षीया बेटी मनकृत पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। तीनों को पहले पठानकोट के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उन्हें अमृतसर भेजा गया। वहां बेटी ने दम तोड दिया। पति-पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंजीत ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंजीत का शव बरामद कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



