राजस्थान में आयकर विभाग के स्थापना दिवस पर 24 जुलाई को आयकर से जुडे मुद्दों पर गोष्ठियां आयोजित की जायेगी। मुख्य आयकर आयुक्त एस के सिंह ने कहा कि पिछले 6 साल से स्थापना दिवस नहीं मनाया जा रहा था लेकिन इस वर्ष 24 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आमजन को आयकर विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी जायेगी तथा जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा आयकर से संबंधित संगोष्ठी होगी। इस तरह के कार्यक्रम जिला स्तर के कार्यालयों में भी होंगे।
श्री सिंह ने बताया कि राजस्थान में पिछले वित्तीय वर्ष में 19810 करोड रूपये का कर संग्रहण किया गया जो लक्ष्य से 58 प्रतिशत अधिक था।


Download Android App
Download iOS App



