राजस्थान में भी सर्दी का असर देखने को मिला , वही राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने से प्रदेशवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता अनुसार के प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले कुछ वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 4, भीलवाड़ में 5.8, चिथौड़गढ़ में 6.5, डबोक में 7, अलवर में 7.2, बीकानेर में 7.3, श्रीगंगानगर में 8, सीकर-अजमेर में 9.5, सवाईमाधोपुर में 10.2, जयपुर में 10.3, जोधपुर में 11.1, बाड़मेर में 11.9 और कोटा में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रमुख स्थानों में अधिकतम तापमान 23.4 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बादल छाये रहने और तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है।


Download Android App
Download iOS App



