राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक 1 करोड़ 72 लाख 74 हजार से अधिक कोरोना टीके लगाए जा चुके है। चिकित्सा विभाग के अनुसार शुक्रवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी 1 करोड़ 72 लाख 74 हजार 207 खुराक लगी हैं। शुक्रवार को एक लाख 43 हजार 603 टीके लगे।
अब तक लगे टीकों में 1 करोड़ 39 लाख 51 हजार 796 पहली खुराक जबकि 33 लाख 22 हजार 411 दूसरी खुराक शामिल हैं। इस दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 54 लाख 7 हजार 93 पहली एवं 16 लाख 95 हजार 540 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। शुक्रवार को इन आयु के 18 हजार 336 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 11 हजार 527 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।
इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 56 लाख 49 हजार 318 लोगों को पहली जबकि 8 लाख 44 हजार 180 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को 45 से 59 आयु वर्ग के 87 हजार 762 लोगों को पहली जबकि 14 हजार 428 लोगों को दूसरी खुराक लगी। गत 1 मई से 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 18 लाख 39 हजार 589 लोगों को पहली खुराक लगी है। शुक्रवार को 18 से 44 आयु के 7318 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक लगी है।


Download Android App
Download iOS App



