राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में उमस भरी गर्मी 

Summary :

NULL

जयपुर : राजस्थान के अधिकतर शहरों में आज उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार चूरू में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर—कोटा में क्रमश: 41.6—41.6, पिलानी 41.3, बीकानेर 41.2, जैसलमेर 41, जयपुर 40.9, बाड़मेर 39.8, जोधपुर 39.4, अजमेर 38.8 और डबोक में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team