राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता से किए वादे पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना के दौरो पर पहुंचे श्री पायलट ने यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया गया था लेकिन सत्ताधारी पार्टी की ओर से एक रुपया भी किसी गरीब के खाते में नहीं डाला गया।
उन्होंने कहा कि केन्द, में अगर कांग्रेस लोक सभा चुनाव जीत गयी, तो सरकार बनते ही प्रत्येक गरीब व्यक्ति के खाते में सालाना 72000 रुपये डालेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्र की भाजपा और राज्य की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार को जनता को उनके द्वारा पांच वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देनी चाहिए।
श्री पायलट ने कहा कि भाजपा पुलवामा हमले का राजनीतिकरण किया जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। उप-मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन पांच वर्षों में देश में मुस्लिमों और दलितों पर हमले बढ़ हैं। टीआरएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव तेलंगाना की भावना पर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि राज्य का विकास सिर्फ कांग्रेस के शासन में ही संभव है। उन्होंने राज्य के लोगों से समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



